राष्ट्रीय संकल्प दिवस/ एकता दिवस का आयोजन कल
राष्ट्रीय संकल्प दिवस/ एकता दिवस का आयोजन आज
कलेक्टेªट परिसर में होगा शपथ का आयोजन
श्योपुर, 30 अक्टूबर 2019
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे के निर्देशन में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2019 को स्व. श्रीमती इदिरा गांधी जी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि होने पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
संयुक्त कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्टेªट परिसर में समस्त विभाग प्रमुख/अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा शपथ ग्रहण की जावेगी। जिसमें सभी अधिकारियों/ॅकर्मचारियों को उपस्थित होकर आयोजित होने वाली शपथ में अनिवार्य रूप से हिस्सा लिया जावेगा। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस को मनाने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है।
रन फाॅर यूनिटी दौड मेला ग्राउंड से पीजी काॅलेज तक
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता की दौड जिला मुख्यालय श्योपुर स्थित अम्बेडकर पार्क मेला ग्राउंड से दौड 31 अक्टूबर 2019 को प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी। यह दौड पीजी काॅलेज पर समाप्त होगी। जहाॅ पर शपथ का आयोजन भी किया जावेगा।
संयुक्त कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर ने बताया कि राष्ट्रीय एकता की दौड रन फाॅर यूनिटी के आयोजन हेतु पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ एसडी राठौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस दिवस पर रन फाॅर यूनिटी दौड की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिलाने की पहल नोडल अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जावेगी।
पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ एसडी राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को पीजी काॅलेज एंव स्कूल के छात्र/छात्राएं प्रातः 08 बजे रन फाॅर यूनिटी दौड मेला ग्राउंड पर सम्मलित होगे। जिसमें अधिकारी/कर्मचारियो के अलावा समाज के विभिन्न वर्गो के गणमान्य नागरीक भी हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाने के प्रशासन का सहयोग करे।
Comments
Post a Comment