नवागत कलेक्टर ने देखा सहरिया संग्रहालय, किले का किया अवलोकन
नवागत कलेक्टर ने देखा सहरिया संग्रहालय
किले का किया अवलोकन
श्योपुर
नवागत कलेक्टर सुश्री प्रतिभा पाल ने जिला मुख्यालय श्योपुर स्थित गौड राजाओ द्वारा निर्मित किले का आज अवलोकन किया। साथ ही किले में स्थित सहरिया संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री हर्ष सिंह, एसडीएम श्री रूपेश उपाध्याय, सामजसेवी श्री आदित्य चैहान भी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री प्रतिभा पाल ने श्योपुर किला स्थित सीप नदी का व्यू देखा। साथ ही महल स्थित दरबाजे, आलम, क्षत्रिया, गुजरी महल आदि की व्यवस्थाएं देखी। इसी प्रकार सिंधिया स्टेट के दौरान गौड राजाओ से जीते किले के गेट देखे। इसी प्रकार किले स्थित रानी महल, शिव मदिर का भी अवलोकन किया।इसी प्रकार किला स्थित सहरिया संग्रहालय का अवलोकन किया। इस दौरान सहरिया परम्परा के अनुसार खेती में उपयोग लाये जाने वाले रेट सहरिया संस्कृति, पेटिंग, तेजाजी की स्मृति में मेला सामग्री, सहरिया संस्कृति के अभूषण, बैठक, चित्रकारी, रोजमररा की सामग्री आदि का अवलोकन कर। सभी व्यवस्थाओ का गहन अध्ययन किया।इस दौरान समाजसेवी श्री आदित्य चैहान के सहरिया संस्कृति एवं सहरिया कलां का अवलोकन कराया। नवागत कलेक्टर सुश्री प्रतिभा पाल ने किले में साफ-सफाई रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियो को दिये। उन्होने पुरातत्व महत्व की प्रतिमाओ का भी अवलोकन किया। इसी प्रकार किले के सभी स्थानो पर सफाई व्यवस्था को कायम रखने के निर्देश दिये।
Comments
Post a Comment