जानिए लिपस्टिक के बारे में कुछ रोचक बाते ,ब्लैक लिपस्टिक लगाने का राज
जानिए लिपस्टिक के बारे में कुछ रोचक बाते ,ब्लैक लिपस्टिक लगाने का राज
लिपस्टिक खरीदते वक्त कुछ खास बातें हर लड़की के लिए जानना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हर तरह की लिपस्टिक हर तरह के चेहरे पर सूट नहीं करती है गोरे रंग के लिए अलग डिस्टिक होने चाहिए और सांवले रंग के लिए लिपस्टिक का कलर अलग होना चाहिए।
1. सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि आपकी बॉडी का कलर क्या है
2. मार्केट में ब्रांडेड लिपस्टिक की नकली लिपिस्टिक भी मौजूद रहती है जैसे पहचान पाना मुमकिन नहीं हो पाता| इसलिए लोकल शॉप से न ले कर शोरूम से लिपस्टिक खरीदें।
3. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि आजकल लोग ब्रांड के चक्कर में पड़कर इंटरनेशनल ब्रांड को खरीदना पसंद करते हैं जिसमें उनका बजट दिल करता है और लिपिस्टिक में कुछ खास फर्क भी नहीं होता है। इसलिए इंडियन ब्रांड ही चुनिए क्योंकि इंडियन ब्रांड बजट के साथ वही क्वालिटी रखता है।
4. आउटिंग के दौरान लंबे समय तक अगर बाहर रहना है तो मैटी लिपिस्टिक को अपने साथ ले कर जाए।
5.लिपिस्टिक खरीदने से पहले डेमो यूज़ कर ले, फिर खरीदे, खास कर न्यूड लिप्स्टिक शेप के लिए।
लिपस्टिक की एक्सपाइरी 2 से 3 साल ही होती है। इस बात का ध्यान खास कर रखे|
आज जो लिपस्टिक आप इस्तेमाल करती हैं वह स्मज-प्रूफ़ होती हैं लेकिन जब लिपस्टिक की खोज की गई थी, तब वह स्मज-प्रूफ़ नहीं होती थी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान डर्मैटोलॉजिस्ट लैबोरैटरी में काम करते वक़्त केमिस्ट हेज़ल बिशप को किस-प्रूफ़ फ़ॉर्मूला मिला था, जिसकी वजह से दुनिया और खासतौर पर महिलाओं को मिली स्मज-प्रूफ़ लिपस्टिक।
क्या आप दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक के बारे में जानते हैं? नहीं तो बता दें कि ग्वर्लेन की एक्सक्लूसिव किसकिस गोल्ड और डायमंडल लिपस्टिक दुनिया में सबसे महंगी लिपस्टिक है। इस लिपस्टिक की कीमत करीब रूपया 42,61,570 है। यह लिप्सटिक 199 डायमंड्स और 110 ग्राम सोने से बनी हुई है।
क्या आप इस बात पर विश्वास कर पाएंगे कि लिपस्टिक किसी रिलेशनशिप के लिए खतरा साबित हो सकती है। जी हां इंग्लैंड के ट्यूडर काल में एक कानून बनाया गया था। इस कानून के अंतर्गत अगर किसी महिला ने लिपस्टिक लगाकर शादी की तो उसका होने वाले पति को यह हक है कि वह शादी तोड़ सकता है लेकिन खैरियत मनाइए कि आज यह कानून मान्य नहीं है।
क्वीन एलिज़ाबेद प्रथम को लिपस्टिक से बेहद प्यार था। क्वीन एलिज़ाबेद प्रथम ने मरने से पहले भी लिपस्टिक लगा रखी थी। लिपस्टिक के प्रति उनका प्यार कुछ इस कदर था कि उन्होनें लिपस्टिक को करंसी के रूप में तब्दील कर दिया था।
आपके होंठों का आकार ये डिसाइड करता है कि कोई भी लिपस्टिक कलर आप पर कितना अच्छा लगेगा। डार्क शेड्स में आपके होंठ पतले और छोटे लगते हैं तो अगर आपके होंठ पतले हों तो डार्क के बजाय लाइट और ब्राइट शेड प्रिफर करें। इससे आपके होंठ थोड़े मोटे दिखेंगे और लुक अच्छा आएगा। तो आगे से अपनी लिपस्टिक का रंग चुनते वक्त अपने होंठों के साइज़ को नज़रंदाज़ करना न भूलें।
क्या अपने कभी सोचा है पुरानी ब्लैक एंड वाइट पिक्चर में ब्लैक लिपस्टिक का इस्तेमाल क्यों होता था ?क्युकी तब स्क्रीन पर रंगों को उकेरने की तकनीक का इजाफा नही हुआ था |इसलिए लाल रंग की बजाए अभिनेत्रिया काले रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करती थी.जिससे स्क्रीन पर काला रंग सही से नजर आये .
Comments
Post a Comment