प्रभारी मंत्री श्री यादव 26 जनवरी के मुख्य समारोह में करेगे ध्वाजारोहण, जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की सभी तैयारी पूर्ण
प्रभारी मंत्री श्री यादव 26 जनवरी के मुख्य समारोह में करेगे ध्वाजारोहण
जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की सभी तैयारी पूर्ण
मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर पर
श्योपुर
प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के मंत्री एवं जिले प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव के मुख्य अतिथ्य में गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2020 के प्रातः 09 बजे जिला स्तरीय मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम श्योपुर पर ध्वाजारोहण करेगे। इसके उपरांत राष्ट्रगान होगा।
प्रभारी मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लाखन सिंह यादव गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2020 को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रातः 9.05 बजे से 9.10 बजे तक मध्यप्रदेशगान होगा। प्रभारी मंत्री प्रातः 9.10 से 9.20 बजे तक परेड का निरीक्षण करेेगें एवं परेड कमाण्डरो से परिचय प्राप्त करेगे। इसके बाद समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेगे।
मुख्य समारोह में प्रातः 9.30 बजे से 9.35 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो/भूतपूर्व सैनिको का सम्मान किया जावेगा। साथ ही प्रातः 9.35 बजे से 9.55 बजे तक मार्च पास्ट एवं परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी जावेगी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9.55 बजे से विभिन्न विभागो की झांकियो का प्रदर्शन होगा। इसके बाद 10.25 बजे से 11.10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जावेगे। तद्उपरांत प्रातः 11.10 बजे से 11.30 बजे तक पुरूस्कार वितरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा।
प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के ंउपरांत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय गोरस में शामिल होगे। साथ ही छात्र/छात्राओ के साथ भोजन करेगे।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनो एंव राष्ट्रीय महत्व के स्मार्को पर सांयकाल रोशनी परम्परागत रूप से की जावेगी। उन्होने विभागीय अधिकारियों को रोशनी की व्यवस्था के निर्देश दिये है।
इसी प्रकार गणतंत्र दिवस-26 जनवरी की संध्याबेला में भारत पर्व का आयोजन किया जावेगा। भारत पर्व का मुख्य समारोह शासकीय कन्या उमावि श्योपुर पर सांय 07 बजे से प्रारंभ होगा। भारत पर्व के दौरान जनसंपर्क विभाग के द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जावेगी।
Comments
Post a Comment