कोरोना से बचाव के लिए जौरा अस्पताल में नही है कोई सुविधा दिनेश जैन (सम्पदाक) की रिपोर्ट|
कोरोना से बचाव के लिए जौरा अस्पताल में नही है कोई सुविधा
दिनेश जैन (सम्पदाक) की रिपोर्ट|
मुरैना जिले के जौरा में कोरोना को लेकर क्या है| सरकार की तैयारी? सैनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध नहीं है| जौरा के अस्पतालों में ? जैसा कि आप जानते हैं| कोरोना एक वैश्विक महामारी में तब्दील हो चुका है। इसकी पहुँच अब 150 से अधिक देशों में हो चुका है! या यूँ कहें कि सारी दुनिया इसकी चपेट में है|, तो कोई गलत नहीं होगा।
ना सिर्फ आदमी बल्कि दुनियाँ की अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना ने व्यापक असर डाला है। बिहार समेत देश के कई राज्यों ने 14 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज, मॉल, थियेटर आदि बंद रखने के आदेश दे दिये हैं। ऐसे में व्यवस्था और सुरक्षा के नाम पर सरकारी अस्पतालों में क्या-क्या उपलब्ध कराए गये हैं? इसका जायजा स्थानीय पत्रकारों द्वारा लिया गया तो कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए!
जौरा हॉस्पिटल सबकी स्थिति एक जैसी नजर आई। न सेनेटाइजर कहीं देखने को मिला न मास्क। अस्पताल में उपस्थित डॉ ने बताया कि हमे कुछ भी उपलब्ध नही करवाया गया है। मास्क और सेनेटाइजर तो दूर की बात है| अस्पताल में स्प्रिट तक उपलब्ध नहीं है| हमलोग खुद भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
दूसरी तरफ बाजारों में सेनेटाइजर और मास्क की ब्लैक मार्केटिंग जारी है| जो निर्धारित मूल्य से कई गुणा अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं।
उसमें भी गुणवत्ता पर संदेह है। ऐसे में सरकार को चाहिये कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करवाये! ताकी आम जनता आसानी से इसे प्राप्त कर सके। केवल सबकुछ बन्द कर देने से इस महामारी को फैलने से नही रोका जा सकता। बल्कि इसके बचाव के लिये जो सबसे अहम वस्तु है| सेनेटाइजर और मास्क उसकी उपलब्धता तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जानी चाहिये।
Comments
Post a Comment