गौशालाओ के लिए भूसा, चारा के लिए राशि जारी-कलेक्टर
गौशालाओ के लिए भूसा, चारा के लिए राशि जारी-कलेक्टर
श्योपुर
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जिले की गौशाला नागदा, बरगवा, पर्तवाडा, धनायचा के लिए चारा,भूसा हेतु राशि जारी कर दी गई है। साथ ही गौशालाओ का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश पशु चिकित्सको को दिये गये है। इसी प्रकार संचालन की व्यवस्था ग्राम पंचायतो को सौपी गई है।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डाॅ महेश सिहं ने बताया कि सभी गौशालाओ को भूसा एवं चारे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध सुनिश्चित की गई है। विभाग के अमले द्वारा जिले में संचालित सभी गौशालाओ का भ्रमण समय-समय पर किया जा रहा है। साथ ही गौशालाओ में चारा, भूसा की कमी नही आने दी जा रही है। साथ ही भूसे का भण्डारण भी पर्याप्त मात्रा में कर लिया गया है। गौशाला में पेयजल की व्यवस्था पंचायत सचिव एवं जीआरएस द्वारा सुनिश्चित करने के प्रबंध किये गये है।
पशु चिकित्सक डाॅ महेश सिहं ने कहा कि अभी हाल ही गेहू कटाई हुई है जिसकी वजह से सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है। इस संबंध में पूर्व में भी गौशालाओ का भ्रमण किया जाकर भूसे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सभी गौशालाओ में भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायतांें में भी विभागीय अमले द्वारा नियमित तौर पर पशुओ का स्वास्थ्य एवं भूसे, चारे की उपलब्धता की जा रही है।
जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम कलमी में 15 अपै्रल को संस्था प्रभारी श्री सुनील कुमार एडीएफओ द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उनको पशु औषधालय खुला हुआ पाया। उन्होने ग्रामीणो से चारा, भूसा, पानी की व्यवस्था के बारे में ग्रामीणो से चर्चा की। तब ग्रामीण लक्ष्मणनाथ, बबलू, सावरा, मानसिह ने बताया कि हमारे गांव में चारे, भूसा, पानी की व्यवस्था ठीक है।
इसी प्रकार पशु किसी भी बीमारी से ग्रसित नही है। और मृत्यु भी पशु की नही हुई है। समय-समय पर एडीएफओ द्वारा ग्रामीण अंचलो का भ्रमण किया जा रहा है। साथ ही पशुओ के लिए दवा वितरण एवं पशु उपचार भी किया जा रहा है। इसी प्रकार पशुओ की मौसमी बीमारियों के बचाव हेतु ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है।
Comments
Post a Comment