मत्स्याखेट पर विक्रय की दुकानो का निरीक्षण

मत्स्याखेट पर विक्रय की दुकानो का निरीक्षण


मत्स्य पालन एवं दुकानदारो से अपील


श्योपुर


कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध की जारी अधिसूचना के परिपालन में श्योपुर शहर में मछली विक्रय की दुकानो का निरीक्षण मस्त्य विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा गत दिवस किया गया।


सहायक सचालक मत्स्यद्योग श्री बीपी झसिया ने बताया कि अवैध मत्स्याखेट के अंतर्गत श्योपुर शहर में मछलियो की दुकानों का निरीक्षण गठित टीम की प्रभारी मस्त्य निरीक्षक कु. वंदना गोयल एंव अन्य कर्मचारियों द्वारा किया गया। साथ ही मत्स्याखेट पर विक्रय करते हुए मछुआरों को पकडने के लिए कार्यवाही की। जिसमें मछुआरे एवं दुकानदार मछलियां छोडकर भाग लिये। इसी प्रकार लावारिस रूप से पडी मछलियो को जब्त करने की कार्यवाही टीम द्वारा की गई। साथ ही कार्यालय पर मछलियो की नीलामी की गई। जिसकी 1100 रूपये की प्राप्त राशि विभागीय मद में जमा कराई गई।


सहायक संचालक मछली पालन श्री बीपी झसिया ने जिले के मत्स्य पालक मत्स्य विक्रय मत्स्याखेट परिवहन कार्य से जुडे सदस्यो से अपील की है कि, विगत 16 जून से 15 अगस्त 2020 तक मत्स्याखेट विक्रय व परिवहन दण्डनीय अपराध है। जिसमें रूपयें 05 हजार तक जुर्माना एंव एक वर्ष तक का कारावास अथवा दोनो से दंण्डित किया जा सकता है। इसलिए नदी, तालाब आदि से मत्स्याखेट नही किया जावे। साथ ही मछलियो को प्रतिबंद काल में दुकानो पर नही बेचा जावे।    


Comments

Popular posts from this blog

डॉक्टर मर्डर : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक आरोपी ने किया सरेंडर

बाबा ने कपड़े उतारने को कहा तुम्हारी परीक्षा ले रहा था इसके बाद दुष्कर्म किया

ब्रेकिंग : पूरी तरह से हटेगा कोरोना लॉकडाउन, राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला