ब्रेकिंग : बदमाश विकाश दुबे को पकड़ने के लिए चम्बल पुलिस अलर्ट
ब्रेकिंग : बदमाश विकाश दुबे को पकड़ने के लिए चम्बल पुलिस अलर्ट
मध्यप्रदेश में विकास दुबे मिला तो बचेगा नहीं- एडीजी ग्वालियर रेंज
ग्वालियर अरविन्दो बयूरो
- यूपी सरकार ने फरार कुख्यात बदमांश विकास दुबे पर इनाम बढ़ाया
- ढाई लाख रुपये के फरार बदमांश को दबोचने ग्वालियर रेंज व चम्बल पुलिस अलर्ट
- फरार कुख्यात बदमांश की लास्ट लोकेशन मिली थी यूपी के औऱया
- आईजी राजाबाबू सिंह का बयान
- यूपी पुलिस से सम्पर्क में ग्वालियर रेंज एवं चम्बल पुलिस
- संयुक्त रूप से कर रही है सर्चिंग
- चंबल रिवर बेसिन में पैट्रोलिंग और कट ऑफ पार्टी तैनात की
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बीती 3 जुलाई की देर रात बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में डीएसपी देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिस वाले मौके पर ही शहीद हो गए थे। प्रसाशन द्वारा आरोपी विकास दुबे को पकड़ने की कोशिश जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित इनाम को ढाई गुना बढ़ा दिया है. अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जिस वक्त शूटआउट हुआ, उस समय विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इस बीच पुलिस को गुप्त सुचना मिली की गैंगस्टर विकास दुबे का लास्ट लोकेशन मध्यप्रदेश के औरेया में था। इसे लेकर एडीजी ग्वालियर रेंज राजाबाबू सिंह ने बयान जानरी कर कहा कि मेरी एडीजी कानपुर से बातचीत हुई है, उन्होंने जानकारी दी है कि विकास दुबे की लास्ट लोकेशन औरैया थी, तो वो चंबल क्रॉस करके भिंड या मुरैना क्षेत्र की ओर आ सकता है, मैंने एडीजी चंबल से चर्चा की है, हम यूपी पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं ।
पेट्रोलिंग टीम, सर्चिंग टीम चंबल के किनारे लगाई गई है, अगर विकास दुबे हमारे इलाके में पाया जाता है तो हम उसे गिरफ्तार करेगें।
इससे पहले डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आईजी के पत्र पर सहमति जताते हुए विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। विकास दुबे के बारे में कोई सूचना देता है तो उसे ईनाम दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इस बीच पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए हैं।
Comments
Post a Comment