नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से जबरन देह व्यापार में ‍शामिल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार

ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग सहित 3 को बचाया

मुंबई ब्यूरो 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संकट में भी देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मुंबई अपराध शाखा ने यहां घाटकोपर इलाके से नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से जबरन देह व्यापार में ‍शामिल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देह व्यापार के इस गिरोह का भंडाफोड़ अपराध शाखा यूनिट आठ द्वारा एक चौल पर छापा मरने के बाद हुआ।

उन्होंने बताया कि इस छापेमारी की कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों में एक 37 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा 40 साल का पुरुष है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


आपको बता दें कि पैसों का लालच देकर या फिर गरीब घर की लड़कियों और महिलाओं को इस दलदल में धकेलने का बड़ा गिरोह मुंबई में सक्रिय है। स्थानीय पुलिस ने कई मौके पर ऐसे रैकेट का भांडाफोड़ किया है। देखा गया है कि ये धंधेबाज अधिकांश चौल के लोगों को ही शिकार बनाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डॉक्टर मर्डर : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक आरोपी ने किया सरेंडर

बाबा ने कपड़े उतारने को कहा तुम्हारी परीक्षा ले रहा था इसके बाद दुष्कर्म किया

ब्रेकिंग : पूरी तरह से हटेगा कोरोना लॉकडाउन, राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला