फांसी के फंदे पर झूला २० वर्षीय युवक, मौत
फांसी के फंदे पर झूला २० वर्षीय युवक, मौत
चंदेरी नगर के बार्ड क्रमांक ०६ कटरा बाजार में बुधवार की रात को एक २० बर्शीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गुरूवार की सुबह शव का पीएम कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार सत्यम बबेले पुत्र विशंभर बबेले बुधवार सुबह १२ बजे के करीब घर से निकला था जो रात को लगभग साढ़े आठ बजे घर लौटा। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया की रात ९ बजे घर के बाहर बनी दुकान की खिड़की से देखा तो वहां सत्यम बबेले फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को चंदेरी सिविल अस्पताल भेजा जहां गुरुबार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस मामले पर मर्ग कायम कर लिया है, प्रथम द्रश्या मामला आत्महत्या का हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment